बिलासपुर आगमन के बाद बोले महामंडलेश्वर राधे-राधे महाराज जी: गौ तस्कर एक बड़ा मुद्दा, प्रत्येक घर में हो गौ पालन।

गौ तस्करी छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में एक बड़ा मुद्दा है। सरकार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस गौ-तस्करों पर नकेल कसने में जुटी है। हाई-वे पर चेक पोस्ट बनाकर और गश्ती वाहनों के जरिए तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए गौ-तस्कर नये-नये पैतरे अपना रहे हैं। बिलासपुर में भी इस तरह के मामले बढ़ने लगे हैं। जिसे देखते यहां के हिंदू संगठन और गौ सेवक सक्रिय हो गए हैं। साथ ही संत समाज के लोग गौ तस्करी रोकने के लिए सरकार से कड़ी से कड़ी सजा की गुहार लगा रहे हैं।

बिलासपुर आए महामंडलेश्वर राधे राधे महाराज ने कहा कि गौ तस्करी करने वालों को मृत्यु दंड की सजा का प्रावधान होना चाहिए और उन्होंने सबसे निवेदन करते हुए कहा कि सभी को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए ताकि उनकी सेवा हो सके और लोगों में जागरूकता आए। गौ पालन की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि रोड में जो गाय या बैल घूम रहे हैं और एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं उनकी उचित व्यवस्था हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles