सिम्स में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना का आयोजन,विशेष अतिथि रहे मौजूद,भोग और भंडारे का आयोजन

बिलासपुर। सिम्स में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह परंपरा लगातार पिछले 12 वर्षों से सिम्स परिषद द्वारा निभाई जा रही है। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान सिम्स के सभी सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। भक्ति भाव से आयोजित पूजा में वातावरण श्रद्धामय रहा। पूजा कार्यक्रम में सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति और अधीक्षक लखन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के बाद भव्य भोग और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। सिम्स में काम करने वाले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इस आयोजन में भाग लिया। उनका कहना है कि विश्वकर्मा जयंती हर साल सामूहिक उत्साह और आस्था के साथ मनाई जाती है, जिससे संस्था में सकारात्मक ऊर्जा और कार्य के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles