Homeहमर बिलासपुरसीपत दामोदर ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय बंसोड़ गिरोह ने...

सीपत दामोदर ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय बंसोड़ गिरोह ने दिया था घटना को अंजाम।

जिले के सीपत चकरभाठा स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों ने जांजगीर-चांपा जिले के राहौद कोटमीसोनाल स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी इसके अलावा प्रदेश के रायपुर और सीतापुर जिले में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह में स्थित दामोदर ज्वेलर्स के संचालक दामोदर गुप्ता वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब लौटे तो देखा कि कुछ नकाबपोश उनके शॉप के आगे खड़े हैं। इन लोगों ने उनकी कार पर हमला भी किया। 15 और 16 जुलाई की रात चार-पांच लुटेरो ने दामोदर ज्वेलर्स में लाखों रुपए की चोरी की थी। पुलिस को मौके पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी मिली थी। लेकिन बाद में पता चला कि यह चोरी की मोटरसाइकिल का अलग मामला था। इधर पुलिस लगातार लुटेरों की तलाश में शहर और आसपास के 500 से भी अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी थी। फुटेज में कुछ संदिग्धो के शरीर पर बने टैटू और गोदने से भी अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बंसोड़ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

जिनके पास से लगभग 33 किलो चांदी के जेवर, गलाए गए चांदी की सिल्ली, 125 ग्राम सोने के जेवर, ₹4 लाख नगदी, होंडा सिटी कार, पल्सर मोटरसाइकिल आदि मिलाकर करीब 52 लाख रुपए की सामग्री बरामद हुई। पता चला कि यह लोग जशपुर जिले के तपकरा में स्थित ज्वेलरी शॉप में भी चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अंतर राज्य मंदसौर गिरोह के सदस्यों के साथ उनके सहयोगी और चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इस मामले में लालमन, रामदीन बंसोड़, सियाराम बंसोड़, लालजी बंसोड़, राजेंद्र गुप्ता, मनीष सोनी और अमित सिंह को गिरफ्तार किया है।

आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि चकरभाटा क्षेत्र के हिर्री माइंस स्थित ज्वेलरी शॉप में 12 जून की रात चोरी हुई थी। इसके करीब एक महीने बाद सीपत स्थित दामोदर ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। सीपत स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी की जांच कर रही टीम को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें चोर के हाथ पर बना टैटू स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस आधार बनाकर पुलिस ने बिलासपुर से महाराष्ट्र और उड़ीसा के राउरकेला तक रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज लिए इसकी बारीकी से जांच की गई।

चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वे जिस शहर में चोरी करते हैं। उससे दूर दूसरे शहर में रहते हैं। रेकी के बाद चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो जाते हैं। घटना को अंजाम देने के दौरान वे मोबाइल साथ नहीं रखते आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी शॉप में हो रही चोरी की वजह से सराफा व्यवसाययों का प्रतिनिधित्व मंडल इसे लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों से मिला था। उन्होंने चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से पूछताछ में और भी कई चोरियों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments