सीपत पुलिस ने डकैती के फरार आरोपियों को पकड़ा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

लूटपाट, मारपीट और डकैती के मामले में फरार आरोपियों को सीपत पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। डबरी पारा ,हरदी बाजार दीपका कोरबा निवासी राजन महरा के माल वाहक को बुक करा कर बदमाश उसे ग्राम सोंठी के सीपत के जंगल ले आए थे और फिर लुटेरों ने मिल कर उसकी पिटाई करते हुए उसका मोबाइल , ₹220 नगद और पिकअप लूट लिया था। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ऋषि पाटले, जानू कोसले, नाराज पाटले को गिरफ्तार किया था। यह सभी बांधा पारा चंदनिया, बलोदा बाजार जांजगीर चाम्पा के निवासी है। इस मामले में कुछ आरोपी फरार थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी एक घर मे छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम चंदनिया बलौदा बाजार निवासी सुमित कुमार मिरी और उसके साथी नाबालिग को धर दबोचा। पकड़े गए सुमित कुमार की भी उम्र 18 साल 6 महीने ही है। डकैती के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला इसी साल 9 सितंबर का है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles