Homeहमर बिलासपुरसीपत में पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या कर लटकाने का अंदेशा।

सीपत में पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या कर लटकाने का अंदेशा।

सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमे आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट की, फिर उसे घसीटते हुए गले में रस्सी बांधकर मामले को आत्महत्या बताने उसे पेड़ पर लटका दिया। सीपत पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लाश की शिनाख्ती कर मामले की जांच कर रही है सीपत के ग्राम खैरा डंगनिया क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब ग्रामीणों को पता चला कि खारुन नदी की ओर जाने वाले रास्ते मे एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर फंदे से लटक रही है। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जहां मौकाए वारदात पर पहुंच कर सीपत पुलिस ने देखा कि खारुन नदी जाने के पगडण्डी रास्ते में एक अधेड़ की लाश पेड़ पर लटकी हुई है। जिसके शरीर में जगह जगह चोट के निशान भी मौजूद है।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूछताछ कर लाश की शिनाख्ती दौलत राम कौशिक ग्राम सेलर निवासी के रूप में की है। जो वर्तमान में सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। जो बीते शनिवार से लापता था और उसकी लाश सीपत खारुन नदी के पास पेड़ पर लटकती मिली। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में आशंका जताया कि पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई होगी, जिसके बाद अधेड़ को मारने के उद्देश्य से गले में रस्सी बांध गला घोटने का प्रयास किया गया होगा और फिर मामले को आत्महत्या करार देने के लिए अधेड़ की लाश को पेड़ से लटका दिया गया होगा। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्कूटी भी बरामद किया है। पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

बहरहाल पुलिस ने शव मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मिलकर भी इस मामले की साक्ष्य एकत्रित कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए मामले की जांच बारिकी से कर जल्द ही अंधे कत्ल के हत्यारों की धर पकड़ कर मामले का खुलासा करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments