सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति की पहल, 23 ग्रामों में प्रतिभा खोज अभियान शुरू, युवा प्रतिभाओं को कैरियर मार्गदर्शन देकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाने का लक्ष्य

विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी “विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2025” की तैयारियों की शुरुआत अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा कर दी गई। इसके तहत रविवार को बिलासपुर जिले के विभिन्न 23 ग्रामों के लिए सूर्यांश विराट कैरियर मार्गदर्शन, ग्रामीण भ्रमण, प्रतिभा खोज अभियान एवं ग्रामीण–शहरी संवाद कार्यक्रम के दलों को नेहरू चौक से रवाना किया गया।

प्रस्थान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा अटल श्रीवास्तव, विधायक कोटा दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी श्रीमती शेषराज हरवंश तथा विधायक पामगढ़ (जांजगीर) श्रीमती पूजा विधानी एवं महापौर नगर निगम बिलासपुर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सूर्यवंशी समाज के सामाजिक पदाधिकारी, विशिष्ट बुद्धिजीवी, समिति के संरक्षक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।समिति द्वारा आयोजित यह अभियान ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसरों से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्ग प्रशस्त करना है। आयोजकों का मानना है कि हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन से समाज के होनहार बच्चों को मंच मिलता है और वे शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूक होते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles