सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा रथ यात्रा में सम्मिलित भक्तों के लिए भंडारा लगाकर भोग प्रसाद का किया गया वितरण।

रविवार को रेलवे क्षेत्र स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से विशाल रथ यात्रा निकाली गयी। सुंदर, मनमोहक और विशाल रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा भक्तों को आशीर्वाद देते हुए नगर भ्रमण पर निकले । इस अवसर पर जहां पारंपरिक कनिका प्रसाद का वितरण किया गया तो वहीं जगह-जगह भोग प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में 12 खोली चौक पर श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति रथ यात्रा में सम्मिलित भक्तों के लिए भंडारा लगाकर भोग प्रसाद का वितरण किया गया, साथ ही कामना की गई कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद नगर और पूरे प्रदेश को प्राप्त हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles