सोशल मीडिया पर आस्था का अपमान, ‘1947 वाले बापू’ ग्रुप में देवी-देवताओं और महापुरुषों पर आपत्तिजनक पोस्ट

सोशल मीडिया की आज़ादी कुछ असामाजिक तत्वों के हाथ में अब जहर बनती जा रही है। बिलासपुर में “1947 वाले बापू” नाम के फेसबुक ग्रुप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित हिंदू देवी-देवताओं और सर्व धर्म के प्रतीकों के खिलाफ अश्लील, आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट लगातार डाली जा रही हैं।इस गंदी मानसिकता से आहत होकर मंगलवार को सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि सिविल लाइन थाना पहुंचे और ग्रुप एडमिन सहित जिम्मेदार सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्रुप में कई आपत्तिजनक फोटो, गाली-गलौज और धार्मिक नफरत फैलाने वाले कंटेंट डाले गए हैं, जिससे समाज में तनाव का माहौल बन रहा है।सर्व हिंदू समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें बड़ा आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन को सीधे शब्दों में कहा कि समाज की भावनाओं से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अगर हालात बिगड़े, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles