Homeहमर बिलासपुरPNB से निकाले 48 हजार ऑटो में चोरी, महिला ने FIR दर्ज...

PNB से निकाले 48 हजार ऑटो में चोरी, महिला ने FIR दर्ज कराई

शहर की एक महिला से दिनदहाड़े 48 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता ममता सूर्यवंशी ने सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे पंजाब नेशनल बैंक, कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित शाखा से नकद ₹48,000 निकाले थे, जिसे अपने बैग में रखकर ऑटो से श्रीराम कृष्ण अस्पताल गई थीं।हॉस्पिटल में भर्ती अपनी चाची से मिलने के बाद वे शाम करीब 4:30 बजे उसी ऑटो में नेहरू चौक के लिए निकलीं। ऑटो में तीन और महिलाएं सवार थीं, जो उनके अगल-बगल बैठी थीं। नेहरू चौक पर उतरने के बाद जब महिला ने बस स्टैंड पर बैग चेक किया तो उसका चैन खुला मिला और 48 हजार रुपये गायब थे। सभी नोट 500-500 के थे।पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जीवन साहू को सौंपी गई है। फिलहाल आरोपित अज्ञात हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुराग खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments