सोशल मीडिया पोस्ट से फिर विवादों में अरुण तिवारी,PM और ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। यह पोस्ट भारत के ऑपरेशन सिन्दूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई थी, जिसे राष्ट्र विरोधी और भड़काऊ माना गया है।यह शिकायत पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिन्होंने तिवारी की पोस्ट को देश की गरिमा और प्रधानमंत्री की छवि के खिलाफ बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक अरुण तिवारी से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल पोस्ट से जुड़े डिजिटल सबूतों को सुरक्षित किया जा रहा है और सोशल मीडिया कंटेंट की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।गौरतलब है कि अरुण तिवारी पहले भी विवादों में रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था और इससे जुड़ी एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक कर पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles