स्कूल शिक्षा विभाग ने की घोषणा 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकास

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी का ऐलान कर दिया है क्योंकि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा था कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में लगातार ग्रीष्मकालीन छुट्टी की मांग अभिभावकों के साथ अन्य लोगों के द्वारा भी हो रही थी जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

मंगलवार को निर्देश जारी करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में पहले 1.05.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।लेकिन वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यह आदेश दिया है ।हालांकि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा शिक्षकों पर लागू नहीं होगा तथा उन्हें यथावत स्कूल में आना होगा स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अब अभिभावकों को थोड़ी राहत महसूस होगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles