हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जागराता का आयोजन, भक्ति में डूबेगा बिलासपुर,,महामाया चौक में गूंजेगा भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

बिलासपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दुःख भंजन हनुमान सेवा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।यह कार्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को महामाया चौक, नया पुल, अरपा रोड, अटल पथ सरकंडा में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा, जहां भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।कार्यक्रम की शुरुआत महा आरती से होगी, जिसके बाद हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। देर शाम से भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू होगा, जो पूरे माहौल को भक्तिमय बना देगा।इस अवसर पर आचार्य पं. युवराज पाण्डेय जी के साथ लोक गायिका गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर और लोक गायक अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन में भक्ति संगीत और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष संगम देखने को मिलेगा।समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश देगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles