हरियाणा से पकड़ा गया नाबालिग से अनाचार का आरोपीनवागढ़ पुलिस की साइबर तकनीक से बड़ी सफलता

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित मनोहर निवासी बारगांव, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है।उसके खिलाफ धारा BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।घटना की शुरुआत 18 जून को हुई, जब नाबालिग के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नवागढ़ थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा एएसपी उमेश कुमार कश्यप और डीएसपी विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में टीम को गुरुग्राम हरियाणा भेजा गया। साइबर तकनीक और सतत प्रयास से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर अपहृता को उसकी गिरफ्त से बरामद किया गया।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सुमित ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहलाया फुसलाया और उसके साथ अनाचार किया। इस पूरी कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक मुकेश कुमार राज, राजू कश्यप, संजय टंडन समेत नवागढ़ थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने बताया कि इस तरह के मामलों में कठोर और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles