हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,,अज्ञात ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस-साइबर टीम जांच में जुटी

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा अज्ञात ईमेल मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सुबह प्राप्त संदेश में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।सूचना मिलते ही रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। प्रवेश-निकास पर सख्ती बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जबकि अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं।पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें व्यापक जांच और सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन भेजने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई।फिलहाल पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles