Homeहमर बिलासपुरहेमू नगर स्थित बंधवापारा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, एसपी-एएसपी सहित निगम अधिकारी...

हेमू नगर स्थित बंधवापारा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, एसपी-एएसपी सहित निगम अधिकारी एवं संगठन ने लगाए पौधे।

हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने हेमू नगर स्थित बंधवा पारा तालाब में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां एसपी, एएसपी सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स और निजी संगठनों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने आव्हान किया।

पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस और नगर निगम ने एनसीसी कैडेट्स और निजी संगठनों के साथ मिलकर बंधवापारा तालाब के पास पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एसपी ने कहा कि इस बार गर्मी में जिस तरह से तापमान में वृद्धि हुई है, जिस तरह से लोग हलाकान हुए है, उस लिहाज से जरूरी है कि हम सब एक एक पौधे लगाने के लिए संकल्प लें और सभी मिलकर वृहद संख्या में पौधरोपण करें, ताकि आने वाले दिनों में शहर में चारो ओर हरियाली नजर आए और लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

एसपी ने कहा कि शहर में बहुत से उद्यान और पार्क है लेकिन बंधवापारा इशिका पार्क जैसा उद्यान शायद ही कहीं पर होगा क्योंकि यहां चारो तरफ हरियाली ही हरियाली है।नगर निगम के उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने 35 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधारोपण अभियान को तेज करने और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना अति आवश्यक है। इसलिए पौधरोपण कार्यक्रम में सभी सम्मिलित होकर पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने जागरूकता अभियान भी चलाते है।

हेमू नगर स्थित बंधवा पारा तलाब में आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम उपयुक्त खजांची कुम्हार, एएसपी उमेश कश्यप, एएसपी अर्चना झा, एएसपी मधुलिका ठाकुर, तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी, एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट्स और निजी संगठन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments