Homeहमर बिलासपुरहोटल के सामने डिवाइडर तोड़ने की वारदात, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल,आयरन...

होटल के सामने डिवाइडर तोड़ने की वारदात, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल ,आयरन रैलिंग उखाड़ी, पौधे काटे, होटल पर संदेह, शहरवासियों में रोष

शहर के व्यपार बिहार स्थित होटल आनंदा इंपीरियल के सामने अज्ञात लोगों ने डिवाइडर तोड़कर सड़क बना दी। घटना में डिवाइडर में लगी आयरन रैलिंग उखाड़ दी गई और उसमें लगे पौधों को काट कर हटा दिया गया। यह कृत्य शहर की सुरक्षा, सौंदर्य और प्रशासन की प्रभावशीलता पर सीधे सवाल खड़ा करता है।नगर प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। जबकि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चला रही है, शहर के बीचों-बीच यह प्रकार की हरकत प्रशासन की कमजोरी को उजागर करती है। स्थानीय नागरिकों का संदेह है कि इस पूरे कार्य में सीधे होटल आनंदा का हाथ हो सकता है, जो प्रशासन और कानून की चुनौती पेश करता है।नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य प्रतीत होता है। उन्होंने दोषियों की तुरंत पहचान और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोनी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाएगा और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने भी घटना पर गहरी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे जागरूक होकर न्याय की मांग करेंगे। उनका कहना है कि होटल द्वारा कथित रूप से ऐसा करवाना सार्वजनिक व्यवस्था और शहर की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।विशेषज्ञों का कहना है कि शहर की सड़कों और डिवाइडरों को नुकसान पहुंचाना केवल संपत्ति का हनन नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और नियम व्यवस्था पर भी आघात है। प्रशासन पर दबाव है कि तुरंत जांच कर दोषियों को सजा दिलाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments