
13 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में एक दिवसीय विशेष महाअभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा और कार्ड के लिए आधार, राशन कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी होंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लें, ताकि शेष बचे पात्र नागरिक योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।


