Homeहमर बिलासपुर1 से 14 जून तक बिलासपुर के कई इलाकों में रोज़ाना 4...

1 से 14 जून तक बिलासपुर के कई इलाकों में रोज़ाना 4 घंटे बिजली कटौती,तोरवा और नेहरू नगर डिवीजन में मेंटेनेंस के चलते बाधित रहेगी सप्लाई

बिलासपुर में मानसून से पहले बिजली विभाग अलर्ट मोड में है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 1 जून से लेकर 14 जून तक रोज़ाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सीएसपीडीसीएल ने यह मेंटेनेंस कार्य मानसून के दौरान निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए जरूरी बताया है।तोरवा डिवीजन के तहत 1 जून को व्यापार विहार लिंक रोड, 2 जून को सिरगिट्टी, सिलपहरी, कोरमी, हरदी, 3 जून को गीतांजलि सिटी, चिगराजपारा, सोनगंगा कॉलोनी, 4 जून को इंदिरा चौक से पुराना हाईकोर्ट और 5-6 जून को लिंगियाडीह, हाउसिंग बोर्ड व गोलबाजार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।वहीं नेहरू नगर डिवीजन में 1 जून को कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, 2 जून को शांति नगर और एसबीआर कॉलेज, 6, 8 और 9 जून को इंदिरा विहार, नेहरू नगर व मोपका, जबकि 10 से 14 जून तक सब्जी मंडी, इंदू चौक, स्टेशन रोड व अल्का एवेन्यू में बिजली कटौती की जाएगी।बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर मेंटेनेंस शेड्यूल में फेरबदल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments