10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी, दसवीं में 74.64% और 12वीं में 80.74% परीक्षार्थी उत्तीर्ण।

माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा गुरुवार की दोपहर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छत्तीसगढ़ राज्य के तकरीबन 6 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल इस वर्ष परीक्षा परिणाम बोर्ड का बेहतर रहा है, जानकारी के तहत दसवीं बोर्ड परीक्षा में 75.64 परीक्षार्थी पास हुए हैं तो इसी तरह 12वीं बोर्ड में 80.74 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड परीक्षार्थियों द्वारा कैफे एवं अन्य इंटरनेट सेवा में अपना परिणाम चेक करते ही पास हुए विद्यार्थियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

हाई स्कूल परीक्षा में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, वहीं बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 रहा। जबकि हाई हायर सेकेंडरी परीक्षा में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 रहा हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही कैफे में विद्यार्थियों ने अपने परिणाम जानने की जिज्ञासा रही, कैफे संचालक ने बताया कि इस बार परिणाम बेहतर रहा है जब से परिणाम चेक कर रहे हैं अच्छा ही नजर आ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles