15 अप्रैल को बिलासपुर नगर निगम की होगी सामान्य सभा, पार्षदों से लिए जा रहे सवाल…

लगभग 1 वर्ष के बाद नगर निगम के सामान्य सभा का आयोजन किया जा रहा है 15 अप्रैल को बिलासपुर नगर निगम के सामान्य सभा का आयोजन किया जाना है इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पार्षदों से जहां सामान्य सभा के लिए सवाल लिए जा रहे हैं तो वहीं सामान्य सभा में निगम का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। वार्डों में मौजूद समस्याओं को पार्षद सामान्य सभा में रखते हैं जिससे उनके समाधान की उम्मीद बनती है यही वजह है कि नगर निगम में हर 2 महीने में सामान्य सभा करने की व्यवस्था बनाई गई है। लिहाजा पार्षदों के द्वारा सभा में वार्ड से जुड़ी समस्याओं को रखा जाता है जहां समस्या के निदान के लिए कोशिश की जाती है। इसी कड़ी में नगर निगम चुनाव के बाद पहली सामान्य सभा 15 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है क्योंकि चुनाव के बाद यहां पहले सामान्य सभा है ऐसे में कई नए पार्षद भी चुनाव जीतकर आए हैं लिहाजा उनमें सामान्य सभा को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है इस सामान्य सभा में पानी सफाई सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तो ध्यान केंद्रित किया ही गया है इसके अलावा हर वार्ड पार्षद से दो सवाल मांगे गए हैं जिसका निराकरण सामान्य सभा में किया जाएगा इसके अलावा नगर निगम बिलासपुर का वार्षिक बजट भी सामान्य सभा के साथ प्रस्तुत होगा जिसमें बिलासपुर विकास को लेकर संभावनाएं की झलक नजर आएगी जाहिर तौर पर यह चुनाव के बाद नगर निगम की पहली सामान्य सभा होगी लेकिन इस सभा में अनुभव और युवा का जोश देखने को मिलेगा क्योंकि इस बार के चुनाव में कई युवा पार्षद चुनाव जीतकर नगर निगम की सत्ता में पहुंचे हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि युवा जोश के माध्यम से वार्डों में व्याप्त समस्या को सही ढंग से सदन में रखा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles