2 बदमाशों ने एक युवक को उसी के कार में अपहरण कर सोशल मीडिया में आए लाइव।

चाकूबाजी ,हत्या के बाद अब उसी से मिलता जुलता मामला सामने आया है। जिसमे एक आदतन बदमाश और उसके दोस्त द्वारा एक युवक का उसी के कार में अपहरण कर उसे धमकाते हुए उसके साथ मारपीट करने का एक वीडियो शोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पूरी घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे मार्ग की है। जहां आदतन बदमाश अनुराग ठाकुर और उसके दोस्त के द्वारा एक युवक को उसी के कार में अगवा कर मोबाइल से लाइव वीडियो बनाते हुए उसके साथ गाली गलौच कर उसे धमकाते मारते पीटते वीडियो वायरल हो रहा है।

ये वहीं अनुराग ठाकुर है जिसका पूर्व में भी चाकू लहराने का वीडियो वायरल हुआ था जो चाकू की नोक पर एक वृद्ध सुरक्षाकर्मी को नचा रहा था। पूर्व में भी पुलिस ने उस पर किसी तरह का कोई कार्यवाही नहीं किया था और इस बार भी पुलिस ने अनुराग पर ना ही उसके साथी पर कोई कार्यवाही किया। जिस तरह से कानूनी व्यवस्था को लेकर पुलिस की लचर कार्यशैली नजर आ रही है शायद यही वजह है कि ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद है जिन पर कार्यवाही करने से पुलिस के भी हाथपांव कांपते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles