उसलापुर ओवरब्रिज के पास स्थित वार्डवासी जलभराव और पानी की समस्या लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट।

बरसात आते ही जल भराव और पानी नाली की समस्या वार्ड सहित कॉलोनी में लोगों को परेशान करती है। सोमवार को बिलासपुर-सकरी मुख्य मार्ग पर उसलापुर ओवरब्रिज के पास स्थित सागर दीप फेज, 2 एवं फेज 3 जो की वार्ड क्रमांक 03 साई नगर जोन क्रमांक 01 सकरी नगर निगम का हिस्सा है, वहां के रहने वाले लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा इस मार्ग में अभी तक सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं किया गया है, इस कारण इस मार्ग से पैदल या वाहन से गुजरना अत्यंत मुश्किल है। पूरे मार्ग पर बड़े- बड़े गड्ढे बने हुए है। एवं नाली का निर्माण न होने के कारण नाली का पानी सड़क पर आ जाता है। जिसके कारण संक्रामक बीमारी के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है एवं सड़क निर्माण न होने के कारण आये दिन हादसे होते रहते है। इस कारण इस मार्ग की सड़क एवं नाली का निर्माण करना अतिआवश्यक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles