Homeहमर बिलासपुर20 अप्रैल शनिवार के दिन मदन द्वादशी, वामन द्वादशी के शुभ अवसर...

20 अप्रैल शनिवार के दिन मदन द्वादशी, वामन द्वादशी के शुभ अवसर पर “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के द्वारा शहरवासियों के लिए नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष, 20 अप्रैल शनिवार के दिन मदन द्वादशी, वामन द्वादशी बहुत ही शुभ दिन है आज विष्णु देव के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर द्वादशी तिथि को “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के द्वारा निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। जल ही जीवन है, अप्रैल माह के शुष्क मौसम में राह चलते लोगों का कंठ भी सूखने लगता है, शुष्क होता है कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम अपने साथ पानी का बोतल लेकर नहीं चल पाते ऐसी स्थिति में रास्ते में अगर शुद्ध शीतल जल प्राप्त हो जाए तो क्या कहने।

आनंद सागर सेवा प्रवाह की संस्थापिका डॉ सुषमा पंड्या की पहल पर हनुमान मंदिर कपिल नगर चौक एवं गुरु विहार पूजा पार्क चौक के पास निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। प्याऊ का उद्घाटन “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के संरक्षक पंडित बाबूलाल पंड्या के द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना आरती के पश्चात की गई। डॉ सुषमा पंड्या का कहना है कि राहगीरों को तपती धूप और शुष्क मौसम में शुद्ध शीतल जल प्रदान करने हेतु “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के द्वारा, जन सेवा हेतु पहल की गई है। “आनंद सागर सेवा प्रवाह” का नारा है “जन सेवा है संकल्प” और इसी संकल्प के तहत विभिन्न तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments