25 से 30 विभागों वाला पुराना कंपोजिट बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, बरसात में तो छत से पानी टपकता है, बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए लगाया गया तड़ित चालक भी खराब हो चुका है, जिसके चलते कभी भी यहां बिजली गिरने का डर कर्मचारियों में बना हुआ है। चारों तरफ दीवारों छतो पर दरारें कर्मचारियों को भयभीत रहे है, कर्मचारी संघ ने इसकी मरम्मत के लिए कई बार अधीक्षक सहित जिला कलेक्टर से शिकायत कर चुके है, उसके बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।कर्मचारीयो का कहना है कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसके लिए जिम्मेदार बिल्डिंग रखरखाव करने वाला आदिवासी विभाग, जिला प्रशासन होगा।





