ट्रेन रद्द : काम का हवाला देकर रेल प्रशासन ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर जून से जुलाई के महीने तक यात्री ट्रेनों को किया रद्द।

अलग-अलग रेल मंडल अंतर्गत काम का हवाला देकर रेल प्रशासन ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर जून से जुलाई के महीने तक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसईसीआर बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाइपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का काम किया जायेगा। इसलिए एसईसीआर ने 22 जून से 30 जून तक रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर अप डाउन, टाटा नगर बिलासपुर एक्सप्रेस अप डाउन, इतवारी एक्सप्रेस अप डाउन, संतरागाछी एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस, कुर्ला पुणे एक्सप्रेस, हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, जेडी और साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित 26 यात्री ट्रेनों को रद्द किया है। इसी तरह पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल रेल मंडल अंतर्गत मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशन को दूसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा, इसलिए उदयपुर शालीमार अप डाउन, बीकानेर एक्सप्रेस अप डाउन, शालीमार भुज, भगत की कोठी, विशाखापट्टनम अमृतसर एक्सप्रेस,,पूरी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, दुर्ग अजमेर एक्सप्रेस, उधमपुर और अम्बिकापुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित 28 यात्री ट्रेनों को 16 जून से 10 जुलाई तक रद्द किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसईसीआर ने अलग अलग कामकाज का हवाला देकर दर्जनों ट्रेनें रद्द किया था। इसके बाद फिर से बड़े पैमाने पर ट्रेनें रद्द कर दी गयी है। अगर बात की जाए जून महीने की तो रेल प्रशासन ने अबतक 121 यात्री ट्रेनों को रद्द किया है।कुल मिलाकर रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।एक साथ इतने सारे ट्रेनों को रद्द कर देने से निश्चित रूप से प्रदेश वासियों सहित बिलासपुर जोन अंतर्गत रहने वालों की समस्या बढ़ जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles