Homeहमर बिलासपुरसीएम विष्णु देव साय गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में...

सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे, यहां नामांकन रैली से पूर्व सीएम साय शहर के जगन्नाथ मंगलम में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित किए।

सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। नामांकन रैली से पूर्व सीएम साय शहर के जगन्नाथ मंगलम में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे। इस चुनावी सभा में उन्होंने सबसे पहले कहा कि जिस तरह प्रदेश सहित बिलासपुर वासियों ने बीजेपी को आशीर्वाद देकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनायी है, उसके लिए मैं उन्हें नमन करता हूं। सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जिताना है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कोयला, शराब, रेत में घोटाला हुआ।

नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का गोबर तक खा गए। घोटाले बाजों को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना है। प्रदेश के सभी 11 सीट जीतना है। कांग्रेस को खाता भी खोलने नहीं देना है। कांग्रेसियों को हार निश्चित दिख रहा है। इसके लिए आय बांय बोल रहे हैं। वे जिस विधानसभा में गए सभी मे भाजपा का माहौल है। कांग्रेसी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिखर रही है। उनसे उनका घर नहीं संभल रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार के किए कामों को लेकर कहा कि चार माह में मोदी की गारंटी में बहुत से काम को सांय सांय किए हैं। कोई विश्वास नहीं कर सकता कि चार माह में सांय सांय इतना काम हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments