Homeहमर बिलासपुरट्रेनों की लेट लतीफी कैंसिलेशन और मौसम में नमी की वजह से...

ट्रेनों की लेट लतीफी कैंसिलेशन और मौसम में नमी की वजह से प्लेटफार्म और ट्रेनों में पानी की सप्लाई कम।

ट्रेनों की लेट लतीफी कैंसिलेशन और मौसम में नमी की वजह से प्लेटफार्म और ट्रेनों में पानी की सप्लाई एकदम से कम हो गई है। कुछ समय पहले तक जहां 10 हजार तक पानी बोतल बिक जाते थे वही यह आंकड़ 5 से 6 बोतल में आकर रुक गया है। उम्मीद की जा रही है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की डिमांड बढ़ेगी बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पानी बोतल की खपत आधे से भी कम रह गई है प्लेटफार्म के स्टालों पर भी पानी बोतल ऐसी ही पड़ी नजर आ रही है।

जो ट्रेन यहां से गुजर रही है उनकी डिमांड भी काफी कम है इसकी बड़ी वजह ट्रेन की घंटो लेट लतीफी है सुबह और दोपहर में आने वाली ट्रेन रात में पहुंच रही है रात में पानी की खपत वैसे भी ना के बराबर होती है इसलिए बिलासपुर के प्लेटफार्म पर पानी बोतल कम बिक रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही डिमांड बढ़ने की उम्मीद है मई और जून में पानी बोतल की खरीदी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments