Homeहमर बिलासपुर4 लूटेरों ने चाकू अड़ाकर ट्रक ड्राइवर से नगद और मोबाइल लूटकर...

4 लूटेरों ने चाकू अड़ाकर ट्रक ड्राइवर से नगद और मोबाइल लूटकर हुए नौ दो ग्यारह, तोरवा थाने में केस दर्ज।

देवरीखुर्द पुलिस चौकी के पास ट्रक चालकों के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद तोरवा पुलिस की गश्त की पोल खुल गयी। दरअसल स्कूटी सवार 4 लूटेरों ने चाकू अड़ाकर ट्रक ड्राइवर से नगद और मोबाइल लूटकर नौ दो ग्यारह हो गए। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द चौक स्थित बन्द पड़े तोरवा पुलिस चौकी के आसपास अब चोरों और लूटेरों का जमावड़ा लगने लग गया है। जो पुलिस से बेखौफ होकर दीगर जिले से आने वाले ट्रक चालकों से लूटपाट करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। इसी तरह चौथी बार फिर से एक ट्रक चालक देवरीखुर्द पुलिस के बन्द पड़े चौकी के पास लूट का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात हमेशा की तरह देवरीखुर्द स्थित एफसीआई गोदाम चांवल लेने अकलतरा के ट्रक ड्राइवर सजीवन निर्मलकर सहित अन्य पहुंचे हुए थे। रात ज्यादा हो जाने की वजह से सभी ट्रक चालक देवरीखुर्द चौकी के पास ट्रक खड़ी कर ट्रक में ही सो रहे थे। तभी एक लाल रंग की स्कूटी में सवार होकर 4 लूटेरे पहुंचे और सजीवन के गले मे चाकू अड़ाकर ना केवल उसके पास रखे 10 हजार रुपये नगद और उसका मोबाइल लूट कर ले गए, बल्कि उसके ट्रक में तोड़फोड़ भी किया। हालांकि मौके पर हंगामा होने पर अन्य ट्रक ड्राइवर भी जाग गए थे जिनके सक्रिय होने से पहले ही लूटेरे भाग गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय तोरवा की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भी घटनास्थल से जा रही थी। जिसे आवाज लगाने के बावजूद पेट्रोलिंग पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नही दी।अन्य ट्रक चालकों ने भी बताया कि यहां लगातार 4 बार उनके साथ लूटपाट हो गयी है। लूटेरे देवरीखुर्द जैसे आसपास के इलाके के रहने वाले है जो हर बार देर रात पहुंचकर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट कर चलते बनते है।

थाना तोरवा अंतर्गत कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। यहां चोरी, उठाई गिरी, चाकू बाजी और लूटपाट जैसे अन्य संगीन अपराध लगातार हो रहे है। ऐसा नहीं की पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही है आरोपियों के धर पकड़ होने के बावजूद भी इस तरह के अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार की देर रात हुई लूटपाट के मामले में भी तोरवा पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments