Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में आठ स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा, इन स्कूलों को...

बिलासपुर में आठ स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा, इन स्कूलों को केंद्र सरकार स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर नियंत्रित करेगी।

पीएम श्री स्कूल में 1 मई से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा है। जिले में आठ स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा दिया गया है, जिसके तहत केंद्र सरकार स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर नियंत्रित करती है।

इन स्कूलों में समर कैंप के जरिए बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा।

जिले में राज्य सरकार द्वारा आत्मानंद स्कूल संचालित है तो वहीं केंद्र सरकार ने कुछ सरकारी स्कूलों को चिन्हांकित कर पीएम श्री स्कूल बनाया है। यहां केंद्रीय अनुदान से स्कूल संचालित किये जा रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे यहां पढ़ते हैं। गर्मियों की छुट्टी में कौशल विकास के उद्देश्य से बच्चों को गीत, संगीत, नृत्य खासकर मृदा कला में पारंगत बनाने प्रयास किए जाएंगे। समर कैंप में स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर रुचि के विषय को समर कैंप के जरिए बच्चों को इसमें पारंगत किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments