बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रशिक्षण देने राज्य शासन आवासीय खेल मैदान तैयार कर रहा है। सरकारी कबड्डी ग्राउंड नहीं होने पर भी बिलासपुर जिले के खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का परचम कई बार लहराया है। अपने लगन से खेलो इंडिया में जगह बनायी है। जिले से हर साल कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी निकल रहे है इन्हें न केवल अच्छे कोच चाहिए बल्कि सुविधायुक्त मैदान की जरूरत है। जिले के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड तलाशते फिर रहे थे अब जाकर सरकारी प्रयास नजर आता है।



बहतराई के बी.आर. यादव स्टेडियम मे गर्ल्स कबड्डी मैदान तैयार किया जा रहा है जहाँ सभी जरूरी सुविधाए खिलाडियों को मिलेगी जिसकी दरकार महसूस की जा रहीं थीं, खास बात यह है कि यहां मैदान आउटडोर और इंडोर दोनों रहेगा। जहाँ कुल पांच कोर्ट बनाए जाएंगे, इसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्टैंडर्ड और प्रशिक्षण केंद्र के रूप मे विकसित किया जाएगा। साल के अंत मे शुरुआत के बाद खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। अंडर 16 की 30 बालिकाओं को यहां हर साल प्रदेश दिया जाएगा और अगले तीन साल प्रशिक्षण के साथ राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए टीम के बेहतर परफार्मेस के लिए कोच साथ मे मेहनत करेंगे।


