Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में छात्र की बेरहमी से पिटाई;...

बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में छात्र की बेरहमी से पिटाई; वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल।

बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दर्जनभर बदमाश छात्र की लाठी और लोहे के पाइप से पिटाई करते दिख रहे हैं। आरोप है कि छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। इसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद है।

सरकंडा के गीतांजली सिटी में रहने वाले प्रदीप कुमार सूर्यवंशी ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वे अपने दोस्तों के साथ सब स्टेशन के पास खड़े थे। इस दौरान पास के मोहल्ले में युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। मारपीट से घायल एक युवक अपनी जान बचाकर भागते हुए उनकी ओर आया। घायल युवक आगे सड़क की ओर चला गया। छात्र वहीं पर खड़े रहे। इधर घायल के पीछे दौड़ते हुए मारपीट करने वाला गौरव राज चौहान अपने साथियों को लेकर वहां आया। उसने छात्रों से भाग रहे युवक के संबंध में पूछा। मना करने पर गौरव और उसके साथियों ने छात्रों की बेल्ट और लोहे के पाइप, डंडा और पत्थर से मारपीट की। छात्र ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दर्जन भर युवक छात्र और उसके साथियों की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस पर आरोप है कि घटना के बाद मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments