कब्जा मुक्त सड़क के लिए नगर निगम अतिक्रमण निवारण अमले ने इमली पारा रोड में अभियान चलाया। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण पर बाधा उत्पन्न करने वाले बेजा कब्जा निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। जिसका विरोध करते रहवासियों ने कहा कि निगम द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की जा रही है। यदि बुलडोजर चलाया गया है तो सभी के दरवाजे पर चलना चाहिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि निगम द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश पर शुक्रवार को अतिक्रमण निवारण शाखा की टीम ने इमली पारा रोड में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।



अतिक्रमण के कारण सड़के सकरी हो गई है। इस कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ चुकी है। जब कार्यवाही होती है तो इसका विरोध भी होता है। इमलीपारा रोड में लाइन से अवैध निर्माण देखा जा सकता है। जिस पर कार्यवाही करते हुए उन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। जिसके चलते यातायात बाधित हो रही थी। संतोष वर्मा ने बताया कि निगम कमिश्नर के आदेशानुसार कार्य के बीच बाधा उत्पन्न करने वाले जमीन पर कार्यवाही की गई। तीन दिन का समय देने के बाद भी नहीं हटाने के बाद आज कार्रवाई की गई। आगे भी कब्जा मुक्त सड़क के लिए कार्यवाही करते रहेंगे।





