बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध और दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं चेतना अभियान, कोनी में यातायात की पाठशाला का आयोजन।

बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध और दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं चेतना अभियान के तहत कोनी में यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में इस तरह की पाठशालाएं आयोजित कर अलग-अलग समाजसेवी संगठनों के सहयोग से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। कोनी में आयोजित पाठशाला को संबोधित करते हुए ट्रैफिक विभाग के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि माता-पिता ने किसी को भी योग्य बनाने के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया।

अब उनके प्रति कृतज्ञता जताने का तरीका यही है कि सड़क पर हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने कहा कि जब तक बच्चा नादान है उसके हाथों में वाहन देकर अभिभावकों को खतरा मोल नहीं लेना चाहिए। कोनी के अलावा मंगला चौक में भी यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग से हेलमेट पहन कर जाने वालों को रोककर पुलिस अधिकारियों ने गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles