चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर, बिलासपुर पुलिस के इस अभियान में आनंद सागर सेवा प्रवाह समाज सेवी संस्था ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देवकीनंदन चौक में आनंद सागर सेवा प्रवाह ने “यातायात की पाठशाला” लगायी, जिसमें संस्था के सभी सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं अन्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यातायात की पाठशाला में यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। 6:00 बजे सब इंस्पेक्टर ट्रेफिक उमाशंकर पांडे का ऑडियो चलाकर उद्घाटन किया गया। ऑडियो में यातायात नियमों को समझाया गया, जिसे लोगों ने ध्यान से सुना भी क्योंकि देवकीनंदन चौक में ट्रैफिक सिग्नल होने की वजह से रुक कर सभी नियमों का पालन करते रहे। लगातार माइक से नागरिकों से आवाहन किया गया कि बिलासपुर पुलिस की इस अतुलनीय कार्यक्रम में सभी नागरिक अपना सहयोग देवें।

यातायात के नियमों का पालन करके स्वयं सुरक्षित रहे और बिलासपुर को सुरक्षित बनाएं। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षको ने भी नागरिकों से अपील की हैं, कि नशे में कभी भी वाहन न चलाए, यातायात के नियमों का पालन करें, साथ ही बिलासपुर पुलिस के इस कार्य को सराहनीय अतुल्य बताया। इसके अलावा सिटी कोतवाली बिलासपुर के अधिकारी और सिविल लाइन पेट्रोलिंग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यातायात की पाठशाला के साथ ही साथ आनंद सागर सेवा प्रवाह ने वाहनों में “अब सड़कों पर खून की एक बूंद नहीं” के लिए शपथ पत्र का स्टीकर लगाया।




