गुरुवार की दोपहर सिम्स मार्ग में उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में एंबुलेंस का चक्का घुस गया। हालांकि गनीमत यह थी कि एंबुलेंस खाली थी अन्यथा एंबुलेंस पलटने की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था। गौरतलब है कि बगैर मापदंड के सिम्स के मुख्य मार्ग पर गड्ढा खोदकर केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उस पर इस सड़क के अगल-बगल ई रिक्शा ऑटो ठेले खोमचों का भी जमावड़ा लगा रहता है।ऐसे में मार्ग सकरा हो जाने के चलते यहां सुबह से शाम तक जाम की समस्या निर्मित रहती है।


