केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तखतपुर पहुंचे तोखन साहू का तखतपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। विभिन्न समाज और कर्मचारी संघ के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। खपरी रेस्ट हाउस पहुंचते ही विधायक सहित भाजपा मंडल के द्वारा पुष्प गुच्छ और हार से उनका स्वागत किया गया, वही ब्राह्मण समाज, साहू समाज, व्यापारी संघ के द्वारा भी जगह-जगह केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है तखतपुर क्षेत्र के जनता की जीत है। मैं हमेशा तखतपुर क्षेत्र की जनता का आभारी रहूंगा।








