बिलासपुर कलेक्ट्रेट ने स्थापित की मानसून के दौरान बाढ़ और अतिवृष्टि वर्षा संबंधी आपातकालीन नियंत्रण हेतु हेल्पलाइन कक्ष।

जिले में मानसून के दौरान बाढ़ और अतिवृष्टि वर्षा की आशंका रहती है। ऐसे में आपातकालीन सेवा के तहत 15 जून से 30 सितम्बर 2024 तक कलेक्ट्रेट का हेल्पलाइन कक्ष एक्टिव रहेगा। कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 25 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, नियंत्रण कक्ष प्रभारी ने बताया कि जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में जिला आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 077522571000 में 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

अरपा नदी, नाले में कहीं कोई उफान या बाढ़ की स्थिति बनती है तो तत्काल इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है, साथ ही बाढ़ की क्या स्थिति है इसकी भी जानकारी संबंधित क्षेत्र प्रभारी पार्षद को दी जाएगी ताकि समय रहते इस पर काबू पाया जा सके। वही बांध से पानी छोड़ने की स्थिति में में भी नियंत्रण कक्ष निगरानी रखेगा और इसकी सूचना तटों के आसपास रहने वालों को दी जाएगी।इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन के लिए तीन पारियों में कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे और राजपत्रित अवकाशों के दिनों में भी संचालित रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles