Homeहमर बिलासपुरमानसून के आते ही किसानों के चेहरे पर आई रौनक, मौसम विभाग...

मानसून के आते ही किसानों के चेहरे पर आई रौनक, मौसम विभाग अनुसार इस वर्ष होगी अच्छी बारिश।

मानसून के आते ही किसानों के चेहरे में रौनक आ गई है, इसके साथ ही किसान खेती किसानी में जुट गए हैं, इन दिनों ट्रैक्टर के सहारे खेतों की जुताई की जा रही है। इस वर्ष अच्छी वर्षा होगी और फसल भी अच्छी होगी इसी कामना के साथ किसान परिवार खेतों में नजर आ रहा हैं। इस वर्ष मानसून समय पर आ गया है और मौसम वैज्ञानिक साथ ही ज्योतिष का भी कहना है की बारिश अच्छी होगी, राज्य की अर्थव्यवस्था का मूल स्रोत कृषि ही है।

अन्नदाता किसान इसके लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, मानसून आते ही खेती किसानी के काम में तेजी आई है। पहले किसान हल से नींदाई-गुड़ाई किया करते थे, अप किसान भी आधुनिकता को अपना चुके हैं, और हार्वेस्टर ट्रैक्टर मशीनों के जरिए खेती कार्य में लग गए हैं, वहीं किसानों का कहना है कि खाद बीज की व्यवस्था कर ली गई है, अगर मानसून इसी प्रकार मेहरबान रहा तो इस साल भी उपज भरपूर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments