चांटीडीह में लगातार 5 वें दिन भी निगम की कार्रवाई जारी रही। चांटीडीह के मेलापारा में नगर निगम द्वारा पिछले 5 दिनों से लगातार मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। निगम की इस कार्रवाई का लोग जमकर विरोध भी कर रहे हैं। घर टूटने से प्रभावित हुए 30 से ज़्यादा परिवारों ने सोमवार को चक्काजाम भी किया था। अब तक नगर निगम द्वारा लगभग 700 मकान तोड़े जा चुके हैं। निगम की इस कार्रवाई से प्रभावित लोग निगम पर कई तरह के आरोप भी लगा रहा है। तमाम विरोध के बीच भी निगम की कार्रवाई जारी है।





