रेलवे इंस्टिट्यूट और तितली चौक के बीच भगवान जगन्नाथ मंदिर के पास केबल बिछाने के चलते सड़क किनारे गड्ढा खोदकर बेतरतीब छोड़ दिया गया है। ऐसे में यह सभी जानते है कि रेलवे इंस्टीट्यूट से तितली चौक जाने वाला रास्ता सुबह से रात तक व्यस्त रहता है। बावजूद इसके खुदे हुए सड़क को देखकर भी अनदेखा करना कहीं ना कहीं रेलवे ठेकेदार की बड़ी चूक एवं लापरवाही सामने आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि रेलवे ठेकेदार की इस लापरवाही की वजह से कोई बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता है।



गौर करने वाली बात तो यह भी है कि यह गड्ढे जगन्नाथ मंदिर के पास ही खुदे हुए है। ऐसे में आगामी दिनो में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा भी निकाली जायेगी। रथयात्रा में 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे ऐसे में समय रहते हुए यदि यहां खोदे गए गड्ढों को नही पाटा गया तो इसके चलते संभावना जताई जा रही है कि कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि रेलवे के ठेकेदार ने खानापूर्ति करते हुए मात्र एक गड्ढे के किनारे बेरिकेट लगा दिया है बाकी अन्य गड्ढे अब भी खुले हुए है। अगर यहां इस गड्ढे की वजह से एक भी हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार भी रेल प्रशासन ही होगा।


