बीमार भगवान जगन्नाथ का आयुर्वेद पद्धति से चल रहा उपचार, 7 जुलाई को निकलने वाले गुंडिचा रथ यात्रा की भी तैयारी जोर-शोर से जारी।

भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। महास्नान के बाद भगवान बीमार हैं। भक्तों के लिए मंदिर का पट बंद हो गया है। भगवान जगन्नाथ की सेवा मंदिर की पुजारी पंडित गोविंद पांढी द्वारा की जा रही है। भगवान को जड़ी बूटी और अदरक का काढा दिया जा रहा है। रथ यात्रा के रास्ते जो जो पेड़ है, उसकी भी समिति के सदस्य छटाई कर रहे हैं। ताकि यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना आए। रथ यात्रा के लिए उड़ीसा से भगवान जगन्नाथ के लिए मुकुट मंगवाया जा रहा है।

भगवान उड़ीसा से आए मुकुट को पहन कर शहर भ्रमण करेंगे। भगवान के ठीक होने के बाद 6 जुलाई को वह भक्तों को दर्शन देंगे। वही 7 जुलाई को शहर भ्रमण पर निकल कर मासी मां के घर जाएंगे। 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का रथ रेलवे क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर से निकलकर तितली चौक, रेलवे स्टेशन, तारबाहर, गाधी चौक, तोरवा थाना, काली मंदिर होते हुए गुङिचा मंदिर पहुंचेगी। समिति के लोगों ने जिस रास्ते से रथ यात्रा निकलेगी उसमें कोई परेशानी ना आए इसलिए उन रास्तों का निरीक्षण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles