Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित 'अयोध्या राम मंदिर दर्शन' के लिए बुधवार...

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘अयोध्या राम मंदिर दर्शन’ के लिए बुधवार को बिलासपुर से रवाना हुई ट्रेन, अभी तक 5 फेरे कर चुकी है पूरी।

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद से देश भर से श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं, तो वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भारत गौरव दर्शन ट्रेन की शुरुआत की है। अब तक इस ट्रेन ने लगभग 5 फेरे लगा लिए हैं जिसमें लगभग 4000 से अधिक यात्री अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर वापस आ चुके हैं।

राज्य पर्यटन निगम और इंडियन रेलवे एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के मुताबिक अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने छत्तीसगढ़ से हर बुधवार को ट्रेन रवाना होगी, इसमें 800 से अधिक यात्री शामिल होते हैं, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर दर्शन करा कर वापस निर्धारित स्थान लाया जाता है इसके लिए छत्तीसगढ़ में चार स्थानों से ट्रेन रवाना होती है जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार लगभग 20,000 लोगों को अयोध्या दर्शन करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है, ऐसे में मौजूदा समय में आईआरसीटीसी इस योजना को बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में काम कर रही है। तो वही इस बुधवार को बिलासपुर से राम मंदिर दर्शन के लिए ट्रेन रवाना हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments