बिलासागुड़ी में गुरुवार की शाम नवीन कानून के सम्बंध में एसपी रजनेश सिंह के द्वारा बिलासपुर के पत्रकारों को प्रशिक्षण दिया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 1 से लेकर 62 तक कानून की परिभाषा है। एसपी नें प्रोजेक्टर के माध्यम से नवीन क़ानून और उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी.क़ानून मे हुए बदलाव और प्रावधान को यहाँ बताया गया.एसपी नें कहा कि नए आपराधिक क़ानून की जानकारी देने लगातार कार्यशाला और कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.ताकि अधिक से अधिक लोगो को नवीन क़ानून और उनके अधिकारों की जानकारी हो सके। इस तरह नवीन कानून दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर में एसपी ने पत्रकारों का स्वागत किया।








