पटवारियों के बाद तहसीलदारों के अनिश्चित हड़ताल से राजस्व संबंधी हुए सारे काम ठप।

लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर प्रदेश सहित समूचे अंचल के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. एक सप्ताह से सामूहिक अवकाश पर चल रहे पटवारियो ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. पटवारियों के बाद तहसीलदारो के हड़ताल पर जाने से राजस्व संबंधित काम ठप्प पड़ गए है।

चुनाव ख़त्म होनें के बाद लोगो को उम्मीद थी कि तहसील कार्यालय के काम काज मे तेजी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राजस्व के अधिकारियो और कर्मचारीयो की वीआईपी के साथ ही विभिन्न स्थानों मे ड्यूटी लगा दिये जाने के कारण कामकाज प्रभावित हुआ. अब जब सब ठिक हुआ तो पटवारी और तहसीलदार अपनी विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए. बिलासपुर तहसील कार्यलय मे रोजाना सैकड़ो लोग अपनी विभिन्न राजस्व सम्बधी समस्या को लेकर आते है जो कि हड़ताल के कारण बिना काम कराये उलटे पाव वापस लौंट रहे है।

तहसीलदारों के कोर्ट के आगे नोटिस बोर्ड पर पक्षकारों के लिए सुंचना भी लगाया गया है. सुनवाई तारीख मे जनरल पेशी बताई जा रही है. एसडीएम पियूष तिवारी भी रविवार तक छुट्टी मे है. हड़ताल खत्म कराने शासन स्तर पर बातचीत की जा रही है. बहरहाल राजस्व मामलों के सभी कार्य हड़ताल कि वजह से प्रभावित हो रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles