Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में आयोजित गौ सेवा धाम के द्वारा गौ कृपा महोत्सव श्रीमद्...

बिलासपुर में आयोजित गौ सेवा धाम के द्वारा गौ कृपा महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को हुआ समापन।

गौ रक्षा के उद्देश्य से बिलासपुर गौ सेवा धाम के द्वारा आयोजित गौ कृपा महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा का समापन गुरुवार को हो गया, समापन अवसर पर हवन का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने आहुतियां डाली और गौ रक्षा का संकल्प लिया, गोडपारा के मिलन मंदिर में 11 जुलाई से शुरू कथा का समापन गुरुवार को पूर्णाहुति प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और गौ वंश की रक्षा के उद्देश्य से गौ सेवा धाम के द्वारा गौ कृपा महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 जुलाई से किया गया, जिसका समापन इस गुरुवार को हुआ। गोंड़पारा के मिलन मंदिर में आयोजित हवन, पूजन, पूर्णाहुति में गौ भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। कथा वाचक स्वामी अनन्ताचार्य जी महाराज अयोध्या वाले कथा पाठ कर रहे थे। आयोजको ने बताया कि कथा सुनने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

समापन अवसर पर आयोजित यज्ञ पूर्ण आहुति में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंचे। 11 जुलाई से प्रारंभ हुई कथा का समापन गुरुवार भक्ति भाव से किया गया। आयोजक के अनुसार मृत गौवंश की आत्मा की शांति के लिए गौ कृपा महोत्सव का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments