बिलासागुड़ी में भारतीय न्याय संहिता के सम्बंध में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का एसपी ने प्रशिक्षित आरक्षकों को प्रसस्ति पत्र देकर किया समापन।

बिलासागुड़ी में भारतीय न्याय संहिता के सम्बंध में वरिष्ठ आरक्षकों को दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का एसपी ने प्रशिक्षित आरक्षकों को प्रसस्ति पत्र देकर समापन किया। प्रशिक्षण के दौरान क्रमोन्नति प्राप्त कर वेतन मैट्रिक्स 6 लेवल प्राप्त कर रहे 523 वरिष्ठ आरक्ष प्रशिक्षित हुए।गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा अधिसूचित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत, 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके एवं क्रमोन्नति प्राप्त कर वेतन मैट्रिक्स 6 लेवल प्राप्त कर रहे वरिष्ठ आरक्षकों को विवेचना का अधिकार दिया गया है। इसी क्रम में एसपी रजनेश सिंह द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए विवेचना के अधिकार देने से पूर्व सभी वरिष्ठ आरक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस क्रम में प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन स्थित अरपा सभाभवन में किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles