नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।

सोमवार को दिल्ली से जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में टीम लगातार 3 दिनों तक निरीक्षण करेगी, उसके बाद अस्पताल पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी जिसके आधार पर अस्पताल का ग्रेड निर्धारित किया जायेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स एनक्यूएएस की कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर जानकारी ली।अस्पतालों के कायाकल्प को लेकर शासन गंभीर है। हर साल अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कराया जाता है। इस बार नए सिरे से अस्पतालों का सत्यापन किया जाना है।

इसी कड़ी में केंद्र शासन के द्वारा गठित डॉक्टर निर्मलया रॉय, डॉक्टर पूनम जून और डॉक्टर मोहम्मद सलमान खान की तीन सदस्यीय कायाकल्प की टीम जिला अस्पताल पहुंची।इस दौरान टीम ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी विभाग, ओटी लैब, दवा कक्ष, पर्चा वितरण कक्ष के साथ साफ-सफाई की जांच की।इसके बाद टीम द्वारा जिला अस्पताल प्रबंधन को ग्रीन अस्पताल क्लीन ताल के उद्देश्य पर काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता, आरएमओ, कंसल्टेंट डॉक्टर शैफाली कुमावत सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles