अमृत स्टेशन के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य करने के ढकोसले का पोल खोल रही “करगी रोड रेलवे स्टेशन”

अमृत स्टेशन के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य करने का ढकोसला करने वाले रेल प्रशासन की पोल करगी रोड रेलवे स्टेशन को देखकर खुल रही है। दरअसल करगी रोड कोटा रेलवे स्टेशन लंबे समय से अपनी बदहाली से जूझ रहा है।लेकिन रेलवे है की इस ओर ध्यान तक नही दे रही है।जबकि रोजाना पेंड्रा रुट की पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें कोटा रेलवे स्टेशन से होकर ही गुजरती है। बताया जा रहा है कि करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर यात्रियों के सिर छुपाने के लिए केवल एक ही स्थान पर रेलवे ने शेड लगाया था।वो भी लगातार हुई बारिश के चलते टूट फुट गया। वर्तमान में प्लेटफार्म नम्बर दो की स्थिति काफी दयनीय है। यहां ना तो यात्रियों के लिए बैठक चबूतरा नजर आ रहा है ना ही उनके चलने फिरने के लिए बेहतर पाथवे नजर आ रहा है।

इतना ही नही बारिश के दौरान यात्रियों को यहां जर्जर और बदहाल शेड के नीचे बैठना पड़ रहा है। वहीं जब इस सम्बन्ध में जिम्मेदार रेलवे के अफसर से बात की गई तो उनका कहना है कि मामला अभी संज्ञान में आया है जल्द ही इसके सुधार पर कार्य करेंगे। ऐसे में समझ से परे ये है कि एक तरफ एसईसीआर अमृत स्टेशन के तहत रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह डेवलपमेंट करने की बात कह रहा है और दूसरी ओर कोटा जैसे रेलवे स्टेशनों की हालत दयनीय है। जिसके सुधार एवं मरम्मत को लेकर किसी तरह की कोई पहल तक नही की जा रही है जो कि एक गम्भीर विषय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles