स्टॉक मार्केट में प्रॉफिट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसी मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन के लिए थाना सिटी कोतवाली पहुंची थी। जिनके द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी मिल रही है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली लाया है। वही इस मामले का मुख्य सरगना अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी भी खोजबीन की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि आरोपी युवक नें अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली निवासी से शेयर मे प्रॉफिट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवको नें एक दुसरो के खातों मे पैसा ट्रांसफर लेकर फ़्रॉड किया था। इसी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस से एक महिला एएसआई सहित दो हेड कॉन्स्टेबल थाना सिटी कोतवाली पहुंचे। टीम में महिला उपनिरीक्षक लवली शौकीन, 2 हेड कंस्टेबल हितेंद्र और अक्षय शामिल है। टीम ने थाना सिटी कोतवाली के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सिटी कोतवाली थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


