बुधवार को भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर बिलासपुर कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा को लेकर प्रशासन का दिखा पुख्ता इंतजाम।

बुधवार को भारत बंद के ऐलान के मद्दे नजर बिलासपुर कलेक्ट्रेट के आसपास पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति यह सोच रहा था कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था क्यों है, इससे पता चलता है कि आम आदमी को तो इस कथित भारत बंद की जानकारी तक नहीं थी और जनजीवन रोज की तरह सामान्य था। नेहरू चौक पेट्रोल पंप के पास से टीन के बड़े दीवाल खड़े कर दिए गए थे, रोड वन वे कर दिया गया, वहीं जिला पंचायत के पास भी इसी तरह के सुरक्षा इंतजाम नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अग्नि समन वाहन, मेडिकल यूनिट, सहित पुलिस और फोर्स के वाहनों की कतार लगी रही। जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशासन समेत सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी नजर आई। इस दौरान कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को भी बैरियर से बंद कर दिया गया था ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके,राहगीर सहित कर्मचारिय हर कोई हैरान था कि कलेक्ट्रेट के आसपास इतनी सुरक्षा व्यवस्था क्यों है। कुल मिलाकर इन तमाम व्यवस्था भारत बंद करने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर की गई थी, वैसे भारत बंद का असर कहीं दिखाई नहीं दिया, बाजार स्कूल कॉलेज सभी सुचारू रूप से चलते रहे। कह सकते हैं कि आम भारतीय ने इस भारत बन्द का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles